खुरई: बिसराहा गांव में सिंचाई के दौरान दो भाई बिजली के झटके से घायल, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Khurai, Sagar | Nov 11, 2024 रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे विदिशा जिले के विसराहा गांव में अपने खेत में सिंचाई करते समय महेश यादव नाम का किसान करेंट की चपेट में आ गया जिससे बचाने उसका भाई मुकेश आया तो वह भी करेंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने खुरई अस्पताल पहुंचा जहां महेश यादव को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।