खुरई: पति ने चलती बाइक से पत्नी और बच्ची को गिराकर जान से मारने की कोशिश की, मां-बेटी अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Nov 10, 2024 खुरई में रविवार की शाम 4 बाजार एक पति ने बाइक से गिराकर अपनी ही पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। घायल मां बेटी को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी अपनी बहिन और उसके पति के साथ भाई के जन्म दिन की पार्टी के लिए केक लेकर जा रही थी। पति के विवाद के कारण पत्नी पहले से ही अपने माता पिता के साथ रह रही थी।