दाउदनगर: कृषि विभाग द्वारा सिंदुआर पंचायत के अंगराही गांव में ठाकुरबाड़ी के पास लगाया गया कृषि जन कल्याण चौपाल, दी गई जानकारी
कृषि विभाग द्वारा दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर पंचायत के अंगराही गांव में ठाकुरबाड़ी के पास शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से कृषि जन कल्याण चौपाल लगाया गया। किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक के प्रसार के उद्देश्य से लगाए गए चौपाल में किसानों को खेती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गई।