ग्वालियर गिर्द: पेट्रोल डालकर अर्टिगा कार और HDFC एटीएम फूंकने वाला बाल अपराधी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो में भी की तोड़फोड़
थाना ग्वालियर पुलिस ने अर्टिगा कार और किलागेट चौराहा स्थित एचडीएफसी एटीएम में पेट्रोल डालकर आगजनी करने वाले बाल अपचारी को 28 जनवरी की शाम करीब 6 बजे रमटापुरा पुल के पास से अभिरक्षा में लिया। आरोपी द्वारा एक स्कॉर्पियो कार में भी तोड़फोड़ किए जाने का खुलासा हुआ है।