बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के हिरावनपुर पकड़ी के पास सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बनवारीपुर गांव का रहने वाला नटवर पासवान बताया जाता है। दुर्घटना गुरुवार की देर रात करीबी 11:31 की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया।