मिर्जापुर गाँव के अमरीश ठाकुर और उसके 2 नन्हें बच्चों की महराजगंज के नौतनवा स्थित गांधीनगर में फंदे से लटकते मिले शवों के मामले में सैदपुर तहसील में अमीन के रूप में कार्यरत मृतक के बड़े भाई अश्वनी कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए नौतनवा थाने में मृतक की पत्नी एसएसबी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात वंदना सहित कुल 7 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।