अधौरा: पुत्र की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने सिकंदरपुर गांव से किया गिरफ्तार
भभुआ पुलिस ने पुत्र का हत्या करने वाला पिता को सिकंदरपुर गांव से गिरफ्तार किया है। रविवार को 4:30 बजे भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी विनोद डोम ने 20 दिसंबर 2024 को आपसी विवाद को लेकर पत्नी को घर से मारपीट कर अपने ही पुत्र को चाकू से हत्या कर दिया था।