कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने गौकशी की घटना में मोहल्ला रेतावाला के निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Mar 31, 2026 आठ दिसंबर 2025 को गांव मवी मार्ग मार्ग पर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास नाले में लगे जाल में गोवंश अवशेष मिले थे। इस संबंध में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने 9 दिसंबर 2025 को मोहल्ला रेतावाला निवासी चांद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि गौकशी की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।