मंगलवार कि शाम 05 बजे के करीब सरपंच संघ कवर्धा ने पंचायत संबंधी 08 सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहाँ सरपंच संघ कवर्धा के कई गावों के सरपंचो ने 15 वे वित्त कि राशी जारी करने, 50 लाख तक के कार्यों कि निर्माण एजेंसी पंचायत को बनाने,DMF कि राशि सभी पंचायतो को जारी करने,सरपंचो का मानदेय 30 हजार करने सहित 08 मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा