पुरनहिया: शिवहर समहारणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का हुआ आयोजन।
शिवहर समहारणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के जनता दरबार में जिले के पांच व्यक्तियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई है। जनता दरबार में दिव्यांगजन, राशन कार्ड, विद्युत, भूमि विवाद, स्वास्थ्य आदि से संबंधित फरियादी उपस्थित हुए।