पुरनहिया: कोर्ट के आदेश पर पुरनहिया थाना में प्राथमिकी दर्ज
पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथिसार निवासी संजय तिवारी के द्वारा कोर्ट में दर्ज परिवाद के आलोक में पुरनहिया थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में 7 को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में निजी जमीन पर सड़क के लिए मिट्टी भराई करने व इसके चलते खेत में लगी फसल बर्बाद करने तथा इसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है।