बुंडू: बुंडू के बिचाहातू मोड़ के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से मोपेड सवार पत्नी की मौत, पति घायल
Bundu, Ranchi | Apr 22, 2024 थाना क्षेत्र के बिचाहातू मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो ने पीछे से मोपेड सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका 62 वर्षीय अंबिका देवी और पति उदय लोहरा बुंडू के गुटूहातू गांव की निवासी थी। उदय पत्नी के साथ मोपेड से अपनी ससुराल सोनाहातू के हांसीडीह से अपने गांव गुटूहातू लौट रहा था।