बुंडू: गांजा और डोडा के साथ 2 अपराधियों को पुलिस ने बुंडू से किया गिरफ्तार
Bundu, Ranchi | Apr 18, 2024 बुंडू थाना क्षेत्र अन्तर्गत आयरन लोड ट्रक में गांजा और डोडा छिपाकर ले जा रहे 2 अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त ट्रक से कुल 99.8 किलो गांजा एवं 25.8 किलो डोडा का चूरा बरामद किया गया है।