ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के हिरापुर में रिश्तेदारों ने युवक को पीटा, मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के हिरापुर में युवक बृजलाल कोल के साथ मारपीट उसके रिश्तेदारों ने की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लाला कोल एवं अनीता कोल ने घरेले बात को लेकर युवक के साथ मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिसकी जांच मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस ने शुरू की है।