मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 255 गाड़ियों के चालान के बाद ₹375000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस में शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 255 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 375000 का जुर्माना वसूला है। वहीं यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं।