पाली कस्बे के भगवंतपुर मोहल्ले में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, देवरानी और जेठानी के बीच शुरू हुआ कहासुनी का विवाद इतना बढ़ गया कि जेठानी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर देवरानी पर हमला कर दिया। हमले में देवरानी का सिर फूट गया और वह लहूलुहान हो गई। घायल शिल्पा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी जेठानी उसे लगातार परेशान कर रही है।