बिहार: बड़ी पहाड़ी मोहल्ला के पहाड़ तल्ली में मां की डांट से नाराज युवक ने कफ सिरप का लिया ओवरडोज़, हालत गंभीर
Bihar, Nalanda | Nov 9, 2024 बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला के पहाड़ तल्ली में शनिवार की दोपहर 2 बजे एक युवक ने एक सीसी कफ सिरप पी लिया जिससे युवक वेहोश हो गया। युवक कृष्णा पासवान का पुत्र सन्नी कुमार है। युवक का हालात बिगड़ता देखकर परिवार के लोगों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर किया गया।