बिलारी: ग्राम मल्हीपुर महमूदा नगला के जंगल में गेहूं काटते समय जंगली सुअर के हमले में दो किशोर हुए घायल
कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम मल्हीपुर नगला के जंगल में गेंहू की कटाई कर रहे दो किशोरों को जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया है। महमूदा सुअर के हमले में घायल किशोर परिजनों ने घायल मोहम्मद सुऐब और मोहम्मद अर्श को सीएचसी पर भर्ती कराया और इलाज चल रहा है। खेतों में गेंहू की कटाई कर रहे किसानों के खलबली मची है।