बिलारी: कुंदरकी भाजपा विधायक ने सपरिवार लखनऊ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
मुख्यमंत्री से सपरिवार मिले कुंदरकी विधायक कुंदरकी। लखनऊ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ मुलाकात की तो सबसे पहले मुख्यमंत्री ने विधायक की पोती को दुलार किया। मुख्यमंत्री ने विधायक और उनके परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत करके उनका हाल जाना।