अररिया: अररिया फारबिसगंज मार्ग पर पोठिया ओवरब्रिज के पास बस और ट्रक की टक्कर, एक दर्जन से अधिक तीर्थयात्री घायल
Araria, Araria | Oct 21, 2025 अररिया जिले में फारबिसगंज मार्ग पर एनएच 27 के पोठिया ओवरब्रिज के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी एक बस ने सड़क पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बस पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।