जलेसर: 27 अगस्त से लापता 19 वर्षीय युवती का नहीं लगा सुराग नाराज गांव व परिवार की महिलाओं ने शाहनगर टिमरुआ चौकी का किया घेराव।
Jalesar, Etah | Sep 15, 2024 थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला लाल सिंह निवासी 19 वर्षीय युवती 27 अगस्त से लापता हो गई इस संबंध में थाना सकरौली पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन अभी तक युवती का पता न चलने से परिवार एवं गांव की महिलाओं ने सकरौली थाना क्षेत्र के शाहनगर टिमरुआ चौकी पर घेराव करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, थाना प्रभारी ने बताया युवती की तलाश जारी है।