जलेसर: थाना अवागढ़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव बहोरनपुर निवासी एक आरोपी को एक अवैध तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार।
Jalesar, Etah | Sep 15, 2024 जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जलेसर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी अरविंद पुत्र लाल सिंह निवासी गांव बहोरनपुर को एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है, आपको बता दें कि आरोपी अरविंद के खिलाफ थाना अवागढ़ पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।