रामपुर: भाकियू जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में गन्ने के दाम बढ़ाने के लिए डीएम के माध्यम से सीएम योगी को भेजा ज्ञापन
Rampur, Rampur | Nov 18, 2024 रामपुर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर डीएम के माध्यम से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है, यह तस्वीर सोमवार की दोपहर 1:30 बजे की है जब भारी तादाद में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने नारेबाजी करके ज्ञापन दिया, गन्ने के दाम 450 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की है।