रामपुर: बिलासपुर मंडी के सामने ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 7 वर्षीय बच्ची की मौत, नाना-नानी घायल
Rampur, Rampur | Nov 18, 2024 घटना रविवार शाम 7 बजे के आसपास की है। थाना भोट क्षेत्र के ग्राम इंड्रॉ निवासी सूरज की 7 वर्षिय बच्ची अमृता ग्राम खूंटा खेड़ा निवासी अपने नाना छोटे लाल और नानी लक्ष्मी के साथ मोटरसाइकिल पर शादी में जा रही थी। बिलासपुर मंडी के सामने ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे अमृता की मौत हो गई। नाना नानी घायल है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।