रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में गायिका अनुराधा पौड़वाल ने आदि शंकराचार्य द्वारा रचित सौन्दर्य लहरी का कार्यक्रम किया
Rampur, Rampur | Nov 17, 2024 सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मोदी ग्लोबल हॉल में रविवार शाम 7 बजे आदि शंकराचार्य द्वारा रचित सौन्दर्य लहरी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल ने सौन्दर्य लहरी में वर्णित माता पार्वती के सौन्दर्य और कृपा का बखान किया। उनके गायन से माहौल भक्तिमय हो गया।