आरोन में सिविल अस्पताल के सामने कार की टक्कर से गाय के बछड़े की मौत मामले में 29 अक्टूबर को पुलिस ने फरियादी मिथुन शर्मा निवासी आरोन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मिथुन शर्मा ने कहा, 25 अक्टूबर को कार चालक की टक्कर से बछड़े की मौत हुई। CCTV फुटेज देखकर कार गुना थी। उनसे बात की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।