बागपत: बिचपडी में सफाई न होने और पानी का जलस्तर बढ़ने से टूटी पूर्वी यमुना नहर की पटरी, आवागमन हुआ बाधित
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने मंगलवार को करीब 11 बजकर 40 मिनट पर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी यमुना नहर मे पानी का जलस्तर बढ़ा तो सिंचाई विभाग द्वारा पूर्वी यमुना नहर की साफ-सफाई का सच सामने आया। पूर्वी यमुना नहर की साफ-सफाई न होने के कारण पानी का बाहव नहीं हो रहा था। जिससे पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूट गई।