झांसी: खुशीपुरा में युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद को मारी ब्लेड और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2024 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित खुशीपुरा में एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और खुद को ब्लड मारकर घायल कर लिया। इस दौरान युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल पूरा मामला शुक्रवार समय करीब शाम 4:30 बजे का है। जहां खुशीपुरा में एक युवक ने खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया और फिर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।