शामगढ़ के चंदवासा होटल शिवाय में भाजपा की कार्यशाला की बैठक रखी गई, बैठक में भाजपा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत यह आयोजन रखा गया। इस आयोजन में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में उपस्थिति देखी गई। यह आयोजन दो दिनों तक होगा, कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण।