भीलवाड़ा: ज़िले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस, ज़िला कलेक्टर ने परेड व सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन का किया निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ गरिमा पूर्वक रूप से मनाया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को जिला कलक्टर ने समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इससे पूर्व प्रातः रिहर्सल के दौरान जिला कलक्टर ने परेड की सलामी ली।