लोहरदगा: डाड़ू गांव में खेत से घास निकालने के दौरान सांप के काटने से छात्रा की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डाड़ू गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा सांप काटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि डाड़ू गांव निवासी एतवा उरांव की 17 वर्षीय पुत्री खेत में काम कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने काट लिया इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल छात्र का इलाज चल रहा है।