इटावा: जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, 69 परीक्षा केंद्रों पर 44090 परीक्षार्थी दे रहे है परीक्षा
Etawah, Etawah | Feb 22, 2024 जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई शुरू। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 44090 परीक्षार्थी दें रहे परीक्षा। जिसमें हाईस्कूल में 23562 जबकि इंटरमीडिएट में 20528 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 69 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 138 परीक्षा प्रभारी, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, माध्यमिक व बेसिक के 3 हजार अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।