इटावा: रेलवे स्टेशन पर राजधानी ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री की तबियत हुई खराब, आरपीएफ पुलिस ने यात्री को पहुंचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | Feb 21, 2024 सियालदा राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली से कोलकाता जा रहे यात्री सैफ़ुर रहमान की तबियत खराब हो गई। इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-3 पर ट्रेन को रोककर आरपीएफ़ पुलिस ने यात्री को ऐम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में यात्री का इलाज जारी है।