छिबरामऊ: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 149 कट पर डबल डेकर बस आगे चल रही गाड़ी से टकराई एक दर्जन लोग हुए घायल कराया गया भर्ती
सौरिख के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार के दरभंगा जाते समय थाना क्षेत्र के किमी. 149 पर ओवरटेक के समय आगे चल रहे वाहन से वोल्वो बस टकरा गई। हादसे में एक दर्जन सवारियां चोटिल हो गई। घटना से सवारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा एंबुलें व पुलिस की मदद से घायलों को कराया गया भर्ती।