सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज 23 अक्टूबर को चंदनी बनबसा के निकट मैजिक वाहन संख्या (यूके 06 टीए 3322) टनकपुर से यात्रियों को लेकर खटीमा जा रहा था। तभी बनबसा चंदनी के पास टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सड़क पर पलट गया। एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए।