कोल: घंटाघर चौराहे पर एसडीएम की कार ने स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 बच्चे हुए चोटिल, गाड़ी में थी एसडीएम
Koil, Aligarh | Jan 27, 2026 घंटाघर चौराहे पर एसडीएम की कार ने स्कूली बच्चों से भरे ई रिक्शा को टक्कर मार दी। एसडीएम की गाड़ी की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया और घटना में चार बच्चे चोटिल हो गए। घटना के दौरान SDM अंजलि गंगवार गाड़ी में सवार थी लेकिन उन्होंने बच्चों का हाल तक नहीं जाना और गाड़ी में ही बैठी रहीं।