कांकेर: कांकेर दूध नदी के किनारे कूड़े में सरकारी दस्तावेजों से भरा मिला बैग, पुलिस के समक्ष मालिक को सौंपा गया बैग
Kanker, Kanker | Jan 28, 2024 कांकेर जिला मुख्यालय स्थित दूध नदी में जन सहयोग समाजसेवी संस्था सफाई अभियान चला रही थी। इस दौरान कूड़े में पड़े एक बैग को समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने उठाया जिसमें सरकारी दस्तावेज पड़े हुए थे। पुलिस थाना कांकेर में इसकी जानकारी दी गई। कूड़े में पड़े बैग को पुलिस की मदद से उसके मालिक के पास सौंप दिया गया है।