बड़हलगंज में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नेपाल की काठमांडू इलेवन ने जीत लिया है। कड़े संघर्ष के बाद नेपाल ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बड़हलगंज को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा संचालित नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (ओल्ड) के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को खेला गया।