मनसाही: कृष्ण जन्माष्टमी पर विजयाधारी हनुमान मंदिर, मरंगी में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
रविवार की दोपहर लगभग 04 से 05 बजे के बीच प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत वार्ड संख्या 13 मरंगी में श्री श्री 108 सार्वजनिक विजयाधारी हनुमान मंदिर मरंगी में बीसीसी युवा क्लब के द्वारा कृष्णाष्टमी के शुभ अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें बीसीसी युवा क्लब की टीम विजयी हुई। टीम को कमेटी सदस्यों द्वारा 1101 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।