तिल्दा: कोहका नेवरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी करने वाले 2 आरोपियों को नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Jan 24, 2026 विगत 9 जनवरी को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आशीष ध्रुव अपनी पत्नी के साथ चॉइस सेंटर आया था तभी दो अज्ञात आरोपियों ने उसके घर के बाउंड्री से कूदकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर फरार हो गए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तिल्दा नेवरा पुलिस पतासाजी में जुटी और मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है,