अरवल: अहियापुर के पास नहर में पलटी स्कॉर्पियो, पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Apr 19, 2025 शनिवार सुबह 6:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के अहियापुर के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नहर से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यमसे सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।