ग्वालियर गिर्द: फूल बाग क्षेत्र में गोली लगने से युवक के घायल होने का मामला; युवक ने सुनाई थी झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश
ग्वालियर में गोली लगने से घायल हुए युवक के द्वारा पुलिस को सुनाई गई झूठी कहानी का पर्दाफाश हुआ है। घायल युवक एक हत्या के मामले में आरोपी है और इसी हत्या के मामले में मुरैना सबलगढ़ के दो सगे भाई फरियादी है इसलिए दोनों सगे भाइयों को फसाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को गोली मारी थी