हटा: हटा सिविल अस्पताल में बुजुर्ग के घाव से निकले लोहे के टुकड़े व कचड़ा,जिला अस्पताल पर आरोप
Hatta, Damoh | Aug 24, 2024 हटा के गौरीशंकर वार्ड निवासी बुजुर्ग के पैर में लगे घाव से लोहे के टुकड़े और कचड़ा निकलने का मामला सामने आया है,दरअसल पिछले दिनों रामकिशुन विश्वकर्मा को लकड़ी काटते समय पैर में ग्राइंडर लग गया था जिसके बाद परिजन सिविल अस्पताल हटा पँहुचे थे जंहा से जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया था,दमोह में कुछ दिन भर्ती रखने के बाद परिजन मरीज को घर वापिस ले आए