पहाड़ी: पहाड़ी के नागल खनन जोन में अवैध खनन कर्ताओं ने वैध खनन कर्ताओं के रास्ते किए अवरुद्ध
पहाड़ी के नागल जोन में अवैध खनन कर्ताओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अवैध खनन कर्ताओं ने जेसीबी से बुधवार दोपहर 2 बजे वैध खनन कर्ताओं के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया। अवैध खनन कर्ताओं के द्वारा काटे गए रास्तों से सरकार को हो रहा है राजस्व में काफी नुकसान। पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर रास्ते खुलवा दिए गए हैं।