सफीपुर: उन्नाव में मधुमक्खियों के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने मियांगंज सीएचसी में भर्ती कराया, इलाज जारी
Safipur, Unnao | Mar 31, 2026 उन्नाव के मियाँगंज क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आसीवन थाना क्षेत्र के हरी चौराहे के पास मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, छेदीलाल खेड़ा मजरा बिनैका गांव निवासी 17 वर्षीय इसरार अपने गांव से हैदराबाद कस्बे जा रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया।