बल्दीराय: धनपतगंज थाने में थाना समाधान दिवस हुआ संपन्न, 18 शिकायती पत्रों में से 3 का तत्काल किया गया निस्तारण
धनपतगंज थाने में थाना समाधान दिवस शनिवार को 2:00 बजे संपन्न किया गया, यह थाना समाधान दिवस उप जिलाधिकारी बल्दीराय के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें कुल फरियादियों द्वारा 18 शिकायती पत्र प्राप्त हुए ,वही उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए 3 शिकायती पत्रों को तत्काल निस्तारण कर दिए, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को ,दिया गया