ग्राम पंचायत मडोरी में समाजसेवी मान खां द्वारा आगामी 5 फरवरी को पांच गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में रविवार दोपहर 1 बजे समाजसेवी मान खां ने ढोल-नगाड़ों के साथ ग्राम पंचायत मडोरी में भव्य रूप से पीले चावल बांटने की रस्म निभाई। मान्यता के अनुसार यह रस्म विवाह में आम