सूरजपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक में ’’पालक शिक्षक मेगा बैठक’’ के सफल सम्पादन को लेकर हुई चर्चा
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा उपस्थित अधिकारियों को 06 अगस्त को आयोजित होने वाली ’’पालक शिक्षक मेगा बैठक’’ के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर, बच्चों की सकारात्मक प्रगति तथा बच्चों के भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से सकारात्मक परिणामोन्मुखी प्रयास किया जाए।