हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने 9 ट्रकों को पकड़कर किया सीज़
बृहस्पतिवार देर रात सुमेरपुर थाना क्षेत्र में खनिज विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये 9 ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया, जिससे ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांकी-ललपुरा मार्ग पर की गई देर रात अचानक चेकिंग देखकर कई ट्रक चालक अपने वाहन लेकर इधर-उधर भागने लगे और गाड़ियों को