ग्वालियर गिर्द: रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट संचालक पर फ़ायरिंग कर गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी हुआ गिरफ़्तार, निकाला गया जुलूस
रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग का मामला पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस ग्वालियर में रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग कर उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले गैंगस्टर के भतीजे प्रशांत तोमर को ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बदमाश की हेकड़ी निकालने के लिए उसका जुलूस निकाला।